फेफड़ों की ताकत के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 08:41

स्वस्थ और मजबूत फेफड़ों के लिए खाएं ये 6 सुपरफूड्स

शरीर में फेफड़े एक बेहद ही महत्वपूर्ण अंग हैं. ये शरीर को अच्छी तरह से काम करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. सांस लेने से फेफड़ों में हवा के साथ ही कई तरह के हानिकारक तत्वों जैसे वायु प्रदूषक भी जाते रहते हैं. साथ ही धूम्रपान करने से भी फेफड़ों पर नकारात्मक असर होता है. इस तरह से फेफड़े बीमारियों से घिरने लगते हैं और अपने मुख्य कार्यों को सही तरीके से कर पाने में असमर्थ हो जाते हैं. वायु प्रदूषकों के कारण रेस्पिरेटरी संबंधित समस्याएं जैसे अस्थमा, ब्रोनकाइटिस, सिस्टिक फाइब्रोसिस, निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ आदि हो सकती हैं. ऐसे में फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज मुख्य रूप से ब्रीदिंग एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है. कुछ ऐसे फूड्स होते हैं, जो फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं. आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में यहां.

फेफड़ों को स्वस्थ रखने वाले फूड्स

खूब खाएं सेब, लंग्स रहेगा स्वस्थ
फूड डॉट एनडीटीवी डॉट कॉम में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, शोधकर्ताओं के अनुसार, फेफड़ों को सही तरीके से कार्य करने के लिए विटामिन सी, ई और बीटा-कैरोटीन बेहद जरूरी है. ये सभी चीजें सेब में मौजूद होते हैं. सेब एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.

अखरोट से फेफड़ों को रखें हेल्दी
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए आप अखरोट भी खा सकते हैं. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड मुख्य रूप से मौजूद होता है. एक मुट्ठी अखरोट खाने से अस्थमा और अन्य श्वसन संबंधित समस्याओं से लड़ने में मदद मिल सकती है. ओमेगा-3 फैटी एसिड एक एंटी-इंफ्लेमेटरी न्यूट्रिएंट्स होता है, जो इंफ्लेमेशन से संबंधित समस्याओं को कम कर सकता है.

बेरीज खाएं, फेफड़ों की मजबूती बढ़ाएं
बेरीज खाने से भी फेफड़ों को कई तरह से लाभ होता है. इससे फेफड़े हेल्दी रहते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक होती है, जो फ्री रैडिकल्स से कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाते हैं.

लहसुन फेफड़ों की कार्य क्षमता सुधारे
लहसुन में फ्लेवोनॉएड्स होते हैं, जो ग्लूटाथियोन के उत्पादन को उत्तेजित करते हैं. इससे विषाक्त पदार्थों और कार्सिनोजेन्स को कम करने में मदद मिलती है. साथ ही फेफड़ों को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है.

ब्रोकली से लंग्स के कार्यों में हो सुधार
ब्रोकली में फोलेट, फाइटोकेमिकल्स, विटामिन सी, कैरोटेनॉयड्स की मात्रा अधिक होती है, जो फेफड़ों में मौजूद हानिकारक तत्वों से लड़ते हैं. ऐसा माना जाता है कि ब्रोकोली में एल-सल्फोराफेन नामक एक एक्टिव घटक होता है, जो कोशिकाओं को एंटी-इंफ्लेमेटरी जीन पर स्विच करने के लिए प्रेरित करता है, जो रेस्पिरेटरी संबंधित समस्याओं से बचा सकता है.

लंग्स के लिए अलसी के बीज के फायदे
जर्नल बीएमसी कैंसर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, चूहों को जब अलसी से युक्त डाइट खाने के लिए दिया गया तो न सिर्फ रेडिएशन के संपर्क में आने से पहले फेफड़ों के ऊतकों को बचाए रखा, बल्कि रेडिएशन के एक्सपोजर होने के बाद होने वाले नुकसानों को भी काफी हद तक कम कर दिया.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info